नन्हे कदमों में देशभक्ति का जज़्बा, महान विभूतियों के रूप में सजे नन्हे सितारे

झुमरी तिलैया के डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे बच्चों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धरकर देशभक्ति का संदेश दिया. देखें बच्चों की शानदार प्रस्तुति.

कोडरमा : डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो सतपुलिया, झुमरी तिलैया, कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए सीसीए के अंतर्गत ‘ए ग्रेट लीडर शो’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रेरणादायी विभूतियों के रूप में आकर्षक वेशभूषा में नजर आए.

रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह बने बच्चे

बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, मंगल पांडेय, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी दुर्गावती, रानी पद्मावती, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू, भारत माता, लाल बहादुर शास्त्री एवं चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया. बच्चों की मासूम आवाज में गूंजते देशभक्ति के संदेश और राष्ट्रसेवा का संकल्प उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. विद्यालय की शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने बच्चों को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और देशभक्ति के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने विद्यार्थियों को महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने और विभिन्न पाठ्यसहगामी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में शिक्षिका प्राची कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई

कार्यक्रम में शिक्षिका प्राची कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिल्पी गुप्ता, कोमल कुमारी एवं शुभम कुमारी मिश्रा का विशेष योगदान रहा. शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और बच्चों के उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया. यह आयोजन बच्चों में देशप्रेम,आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और महान व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >