रोजगार परक शिक्षण प्रशिक्षण आज की जरूरत

सैनिक स्कूल तिलैया में मंगलवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय प्राचार्य सम्मेलन की शुरुआत हुई़ सम्मेलन में देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्राचार्य व अधिकारी शामिल हो रहे हैं.

प्रतिनिधि, कोडरमा

सैनिक स्कूल तिलैया में मंगलवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय प्राचार्य सम्मेलन की शुरुआत हुई़ सम्मेलन में देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्राचार्य व अधिकारी शामिल हो रहे हैं. सम्मेलन का शुभारंभ संयुक्त सचिव सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय के औपचारिक स्वागत संबोधन से हुआ़ सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे़ मंत्री ने सबसे पहले राष्ट्र के अमर बलिदानी सपूतों को अमर तिलैयन पुष्प-चक्र चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया़ इसके बाद सैन्य-छात्रों ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया़ सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित अधिकारियों व प्राचार्य को संबोधित किया़ साथ ही सर्वोत्कृष्ठ प्रदर्शन को लेकर अति महत्वाकांक्षी बहुप्रतीक्षित रक्षा राज्य मंत्री ट्रॉफी 2023-24 एवं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-23, 2023-24 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए शैक्षिक उत्कृष्ठता ट्रॉफी प्रदान किया़ इसके बाद सैनिक स्कूलों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की़ समीक्षा संबोधन के दौरान मंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूलों को अपनी स्थापना के मुख्य उद्देश्यों को स्मृति में रखते हुए अकादमिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परिष्कृत करने की आवश्यकता है़ आज सैनिक विद्यालयों को प्रत्येक बालक-बालिका को केंद्रित करते हुए अत्यंत प्रयोगधर्मा, रोजगार परक शिक्षण-प्रशिक्षण की आवश्यकता है, तभी संतुलित बहुस्तरीय प्रतिभा का विकास संभव होगा़ अपेक्षा यह भी की जाती है कि तात्कालिक प्रतिस्पर्द्धी परिवेश में अपने सैन्य-छात्रों को शैक्षिक-शिक्षणेतर तैयारियों के साथ-साथ व्यक्तित्व, चरित्र व विश्व कल्याण के विशद आलोक के लिए सृजित करें. समीक्षा बैठक के बाद मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री ने विद्यालय का भ्रमण किया़ इस दौरान उन्होंने सैन्य-छात्रों का उत्साहवर्द्धन भी किया़

नयी शिक्षा नीति के दृष्टिगत केंद्रित है सम्मेलन

अधिकारी ने बताया कि देश भर में 33 सैनिक स्कूलों की उत्पादकता व नयी शिक्षा नीति के दृष्टिगत नवोन्मेष रचनात्मकता को केंद्रित कर यह सम्मेलन किया जा रहा है़ सैनिक स्कूल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के प्रवेश-द्वार माने जाते हैं, जो भारतीय सेना के अधिकारी कैडर में भारत के हर क्षेत्र- हर वर्ग का प्रतिभाग सुनिश्चित करते हैं. यह सम्मेलन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के प्रति इसी प्रतिभाग और उत्पादकता को अभीष्ट रखकर आयोजित है़. सम्मेलन में राष्ट्र-कल्याण व सेवा के निमित कई योजनाओं पर विचार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >