जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जतायी

कोडरमा. जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा ने मंगलवार को जेजे कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मांगपत्र के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जतायी. छात्रों ने जेजे कॉलेज समेत जिले के सभी डिग्री कॉलेजों की संबद्धता विनोबा भावे विश्वविद्यालय से बनाये रखने की मांग की. साथ ही सरकार द्वारा कॉलेज को जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग की गयी. समिति ने बताया कि यह आंदोलन लगातार चलाया जा रहा है और विभिन्न जनप्रतिनिधियों व नेताओं को ज्ञापन सौंपा जा रहा है. छात्रों का कहना है कि यह निर्णय उनके हितों के खिलाफ है. समिति ने कहा कि जिलेभर से दस हजार हस्ताक्षर एकत्र कर मुख्यमंत्री को सौंपे जायेंगे. हस्ताक्षर अभियान में समिति के अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अलीशाद, मीडिया प्रभारी रवि पासवान, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कराटे समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >