जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने राज्यपाल से की मुलाकात

कहा: जब तक यह फैसला वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.

कोडरमा बाजार . जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा जिला व जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर गिरिडीह के सर जेसी बॉस विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करने के सरकारी गजट का विरोध किया. समिति ने इस निर्णय को छात्र व जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की. साथ ही जिले की उच्च शिक्षा में शिक्षकों की कमी दूर करने की बात कही. संरक्षक राम रतन अवध्या, अध्यक्ष महेश भारती और सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि जबरन विश्वविद्यालय बदलना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इससे प्रशासनिक दिक्कतें बढ़ेंगी. जब तक यह फैसला वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर उचित समाधान निकालने की पहल करेंगे . प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक व अध्यक्ष के अलावा सचिव देवेंद्र कुमार, सह सचिव मो अली शाद एवं मीडिया प्रभारी रवि पासवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >