नीट पास कर रिम्स में लिया दाखिला, पांच साल की मेहनत के बाद डॉक्टर बने अजहरुद्दीन

जयनगर के रहने वाले अजहरुद्दीन ने रिम्स रांची से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी है।

जयनगर: प्रखंड के जयनगर निवासी इम्तियाजउद्दीन के 26 वर्षीय पुत्र अजहरुद्दीन ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया है. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

अजहरुद्दीन ने वर्ष 2016 में आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ से मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई पूरी की. वर्ष 2021 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका दाखिला रिम्स रांची में एमबीबीएस में हुआ.

पांच वर्षों की कठिन पढ़ाई और प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2026 में उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया. उनका कहना है कि अब वह एक जिम्मेदार चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >