चंदवारा: कोडरमा के चंदवारा प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे.
बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
चंदवारा पश्चिमी पंचायत में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
मुखिया ने दी जन्माष्टमी की बधाई
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया संतोष कुशवाहा ने लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पर्व की खुशी सभी के साथ साझा की और बच्चों के उत्साह की सराहना की.
