जयनगर, कोडरमा : बरकट्ठा के पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जयनगर स्थित बराकर नदी के किनारे शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की.
इस दौरान उन्होंने उत्तरवाहिनी तट से जल उठाकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र और राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
पूजा-अर्चना के बाद जानकी यादव ने मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
