मरकच्चो में 10 लाख के मोबाइल उड़ा ले गये चोर, भागते समय छोड़ गये सुराग; जांच में पुलिस जुटी

मरकच्चो के जामु में मोबाइल दुकान में हुई 10 लाख से अधिक की चोरी. पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है.

मरकच्चो : कोडरमा जिला अंतर्गत मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु स्थित एक दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. मोबाइल दुकान जामु निवासी उमेश कुमार की बतायी जा रही है.

जल्दबाजी में कई सुराग छोड़ गए चोर

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर जामु स्थित कालीमंडप प्रांगण की ओर भागे. जल्दबाजी में चोर वहां कई सस्ते मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल किया गया साबल (खनती) और अपनी चप्पल छोड़कर फरार हो गए. इससे पुलिस को घटना के अनुसंधान में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मरकच्चो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर’ थीम पर डोमचांच में 7 किमी मैराथन, तीन राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >