ब्लड बैंक व पब्लिक हेल्थ लैब के आधुनिकीकरण का निर्देश

डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

: डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षणकोडरमा . डीसी ऋतुराज ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक व इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी भवन का जायजा लिया और इनके आधुनिकीकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिया. डीसी ने ब्लड बैंक तथा इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी भवन की वर्तमान स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए इन भवनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना आवश्यक है. इसके लिये संबंधित अधिकारियों को भवनों में उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का विस्तृत फ्लोर चार्ट तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. डीसी ने अस्पताल में उपलब्ध अन्य जांच सुविधाओं जैसे अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे तथा सीटी स्कैन आदि सेवाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. मौके पर उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीपीसी आयुष्मान भारत सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

थाना दिवस पर 14 मामलों का निष्पादन

जयनगर. थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान 34 मामले आये, जिसमें 14 मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. मौके पर सीओ सारांश जैन ने कहा कि आपस में सहमति बना विवादों से बचें. इस अवसर पर अंचल निरीक्षक राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, केडी प्रसाद, राजस्व उपनिरीक्षक रामदेव हांसदा, सनोज कुमार, अमीन आनंद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >