कोडरमा बाजार. झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (पलाश) के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रवि जैन ने की. डीडीसी श्री जैन ने कहा की यह सम्मेलन मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत उत्पादन फलोत्पादों के विपणन और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है. ऐसे आयोजनों से उत्पादकों और बाजार के बीच की दूरी कम होगी और लोगों को आत्मनिर्भरता में बढ़ावा मिलेगा. मौके पर जिले के किसान, उत्पादक समूह व विक्रेता आदि मौजूद थे.
जिले में फल उत्पादन बढ़ाने को लेकर पहल
समाहरणालय स्थित सभागार में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
