कोडरमा: कोडरमा में खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देश पर इनकम ग्रुप, ग्रास टर्न ओवर, सरकारी नौकरी, चार पहिया वाहन मालिक सहित अन्य अयोग्य श्रेणी में आने वाले अपात्र राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में आम लोगों से किसी भी तरह के बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील की गयी है.
यहा जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल ने दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड को निरस्त होने से बचाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है, तो उसे किसी भी परिस्थिति में राशि नहीं दें. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड बचाने व कार्रवाई रोकने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी लिखित शिकायत दे.
