सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

शहरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री में बरती जा रही गड़बड़ी व लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए बुधवार को डीसी रमेश घोलप गंभीर दिखे.

झुमरीतिलैया : शहरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री में बरती जा रही गड़बड़ी व लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए बुधवार को डीसी रमेश घोलप गंभीर दिखे. डीसी जमीन से संबंधित मामलों की वास्तविक स्थिति जानने शहर आ पहुंचे.

यहां उन्होंने बजरंग नगर व यदुटांड़ में जमीन का जायजा लिया. डीसी ने पहले बजरंग नगर स्थित बसंत गायकवाड़ के घर का निरीक्षण किया. बताया जाता है कि बसंत गायकवाड़ द्वारा पप्पू खटीक पर अवैध रूप से उनके दो रूम को तोड़ कर जमीन कब्जा कर निर्माण कर बकरी पालन की शिकायत डीसी से की गयी थी. स्थानीय पार्षद द्वारा दोनों के बीच सुलह भी कराया गया था.

बावजूद पप्पू खटीक बसंत को रूम और रास्ता देने से इन्कार कर रहा था. जनता दरबार में मामला आने के बाद डीसी ने स्थल निरीक्षण कर अवैध निर्माण पर अविलंब रोक लगाते हुए सीओ अशोक राम, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, नप उपाध्यक्ष संतोष यादव व स्थानीय पार्षद को तत्काल विवाद निबटारा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर रहने की बात कही. डीसी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इस इलाके के सरकारी जमीन पर बने सभी घरों की जांच कर इसे ध्वस्त कर दिया जायेगा. उन्होंने इसको लेकर सीओ को जांच का निर्देश दिया.

इसके बाद डीसी यदुटांड़ पहुंचे. यहां उन्होंने पप्पू सिंह (पिता शिवजी सिंह) के जमीन की अवैध जमाबंदी और कार्य रोके जाने के सरकारी आदेश के बावजूद पेड़ काटने को लेकर खुद स्थल निरीक्षण किया. हालांकि, मौके पर मौजूद पप्पू सिंह ने डीसी को बताया कि वर्ष 1947 से चार डीड के माध्यम से जमीन की खरीदारी की थी. रेलवे द्वारा भी मेरे जमीन के एवज में मुआवजा दिया गया था. हमलोगों के द्वारा स्कूल के लिए भी जमीन दान की गयी है. मेरे पास जमीन के सारे पेपर मौजूद हैं. उनकी बातों पर डीसी में सीओ, सीआइ और हल्का कर्मचारी को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा. वहीं पेड़ काटे जाने के मामले में विशेष जांच करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >