जयनगर. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का गुरुवार को जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया. इस दौरान दोनों जैन मंदिरों में महिलाएं लाल वस्त्र व पुरुष पीले केसरिया परिधान में पूजन में शामिल हुए. जैन समाज के स्टेशन रोड व पानी टंकी रोड स्थित मंदिरों में भक्तामर पाठ करते हुए दीप समर्पित किया गया. आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद प्रभातफेरी निकाली गयी. विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई प्रभात फेरी बड़ा मंदिर पहुंची. आदिनाथ की भव्य प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक व शांतिधारा अक्षय, सोना जैन गंगवाल के परिजनों ने किया. पांडुकशिला पर अष्टधातु से निर्मित आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का भी प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य राकेश जैन छाबड़ा, अमित जैन, सरोज जैन पापडीवाल, जय कुमार जैन गंगवाल, विनोद जैन अजमेरा, संजय जैन गंगवाल, सुशील जैन पांडया, पारस जैन सेठ, पार्षद पिंकी जैन परिवार को प्राप्त हुआ. पार्श्रनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक व शांति धारा का सौभाग्य अजीत जैन गंगवाल, अजय रितेश जैन गंगवाल परिवार को मिला. महिलाओं में सोना जैन गंगवाल, इशा जैन छाबड़ा, पार्थी जैन सेठी, अतिवीर जैन छाबड़ा को प्रथम पालना झुलाने को सौभाग्य मिला. मौके पर नरेंद्र जैन झांझरी, सुरेंद्र जैन काला, ललित जैन सेठी, सरोज जैन पापडीवाल, नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल, प्रदीप जैन छाबड़ा, हनुमान जैन पाटनी, विक्की जैन, कैलाश जोशिला, कमला देवी जैन, विनोद जैन, राजेश जैन सेठी, हिरामनी जैन सेठी, अनिल जैन काशलीवाल, सुशील जैन सेठी, सुनील रानी छाबडा, पार्षद पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राजकुमार जैन अजमेरा आदि मौजूद थे.
जैन समाज ने मनाया जन्म कल्याणक महोत्सव
दोनों जैन मंदिरों में महिलाएं लाल वस्त्र व पुरुष पीले केसरिया परिधान में पूजन में शामिल हुए.
