भक्ति में ही शक्ति है : बिन्यानंद जी महाराज

घरौंजा पंचायत के करमाटांड़ में चल रहे हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रवचन कार्यक्रम में जिप सदस्य केदारनाथ यादव व सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव शामिल हुए.

जयनगर. घरौंजा पंचायत के करमाटांड़ में चल रहे हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रवचन कार्यक्रम में जिप सदस्य केदारनाथ यादव व सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव शामिल हुए. मौके पर उन्होंने व्यास पीठ प्रवचनकर्ता बिन्यानंद जी महाराज को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया. अपने प्रवचन में व्यास पीठ से बिन्यानंद जी महाराज ने हनुमंत लाल जी व श्रीराम प्रसंग पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है, भक्ति से ही श्रीराम से जुड़कर कल्याण राष्ट्र का संभव है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष महेश पंडित ने जिप सदस्य केदारनाथ यादव एवं सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव का स्वागत किया. मौके पर कारू सिंह, बबुनी पंडित, राजेश यादव, राजू यादव, नारायण यादव, प्रसादी पंडित, महेश पंडित, दशरथ पंडित, अशोक यादव, जितेंद्र कुमार यादव, पिंटू यादव, लक्ष्मण यादव, हरिचरण पंडित, लखेन्द्र पंडित, रामदेव राणा, ब्रह्मदेव पंडित आदि मौजूद थे.

विधायक ने उठाया जलापूर्ति योजना का मामला

जयनगर. विधायक अमित कुमार यादव ने लगभग 100 करोड़ की लागत से शुरू होने वाली डोमचांच शहरी जलापूर्ति योजना से जुड़ी जमीनी हकीकत को सदन के पटल पर रखा. इस योजना के तहत बराकर नदी से पानी उठाने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि बराकर नदी से ली गयी कई योजनाएं पानी की कमी के कारण फेल हो चुकी है. उन्होंने मांग की कि डोमचांच योजना के लिए बराकर नदी की जगह तिलैया डैम से पानी लिया जाये, जहां असीमित जल भंडार है. इससे भले ही शुरुआत में लागत थोड़ी बढ़े, लेकिन भविष्य में यह योजना पूरी तरह सफल होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >