तिलैया बस्ती में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

मृतका सीपू कुमारी के पिता तिलैया बस्ती में रहकर मजदूर का काम करते हैं.

झुमरीतिलैया. तिलैया बस्ती वार्ड नंबर 2 सूर्य मंदिर के पीछे स्थित एक घर में गुरुवार की अहले सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान सीपू कुमारी 19 वर्ष पिता प्रकाश राम मूल निवासी चतरा के रूप में हुई है. युवती ने किस वजह से आत्महत्या की इसको लेकर परिजन स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं, पर कथित तौर पर युवती ने प्यार में मिले धोखे के बाद यह कदम उठाया. परिवार के अनुसार, तीन दिन बाद सोमवार को ही उसकी सगाई होने वाली थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मृतका सीपू कुमारी के पिता तिलैया बस्ती में रहकर मजदूर का काम करते हैं. सीपू का प्रेम प्रसंग किसी लड़के के साथ चल रहा था, जिससे वह रात को तीन बजे तक मोबाइल में बात कर रही थी. इसी बीच दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और लड़की ने फांसी लगा ली. घटना के बाद लड़के का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. पिता ने बताया कि रात 11 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. गुरुवार की सुबह पांच बजे जब सीपू को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा नहीं खुला. जब खिड़की से देखा, तो बेटी फंदे से लटकती मिली. रौशनदान तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और बेटी को फंदे से उतारा. पिता ने बताया कि परिवार में मेरे अलावा पत्नी, एक छोटा बेटा और बेटी सीपू रहती थी, जबकि एक बड़ा भाई मुंबई में काम करता है. पिता के अनुसार सोमवार को सीपू की सगाई होने वाली थी. इधर, जानकारी सामने आयी है कि लड़का सीपू को फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था. वहीं तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. आप बार-बार बोलते थे न कि मर जाओ, आपके सामने मरेंगे : तिलैया बस्ती टिनवाटांड़ में युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में मृतका व उसके कथित दोस्त का चैट सामने आया है. मोबाइल में लड़की ने लड़के का नंबर माई एवरी थिंग नाम से सेव कर रखा था. इसमें रात करीब दो बजे उसने लिखा है, आज हम अपना प्यार साबित करने जा रहे हैं, आप बार-बार बोलते थे न कि मर जाओ, आपके सामने मरेंगे. वहीं इसके कुछ देर बार युवक की ओर से लिखा गया है कि यही सब करने के चक्कर में फोन नहीं कर रही थी उतना देर से, मम्मी के पास कॉल करें. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >