सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

भगीरथ यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से मरकच्चो से झुमरीतिलैया जा रहे थे.

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह के समीप सोमवार को सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक मरकच्चो निवासी भगीरथ यादव (पिता जागेश्वर यादव) की मौत हो गयी, वहीं उनकी पत्नी घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक, भगीरथ यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से मरकच्चो से झुमरीतिलैया जा रहे थे. इसी दौरान पांडेयडीह के समीप बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी, जिसमें भगीरथ गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भगीरथ यादव को मृत घोषित कर दिया.

रविदास समाज की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

जयनगर. प्रखंड रविदास समाज की बैठक पिपचो बाबा धाम शेड में प्रखंड उपाध्यक्ष खगेंद्र राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज को मजबूत बनाने का निर्णय लिया. कहा गया कि गांव-गांव में घूम कर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा. बैठक में रैदास जयंती मनाने पर भी विचार विमर्श किया गया. 24 जनवरी को मुसौवा में समाज की बैठक होगी. इस दौरान स्व महेंद्र दास के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर दुलारचंद रविदास, विपिन दास, तुलसी दास, कन्हाय दास, किशुन दास, विनोद कुमार रविदास, बाजो दास, सुरेंद्र दास, पप्पू कुमार दास, रवि कुमार, संदीप कुमार दास, सिकंदर दास, विनोद कुमार रविदास, संजय रविदास, बासुदेव दास सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >