मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच फरवरी को कोडरमा आयेंगे

झामुमो जिला समिति की बैठक गुरुवार को सरना स्थल के पास जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई.

कोडरमा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पांच फरवरी को कोडरमा आगमन को लेकर झामुमो जिला समिति की बैठक गुरुवार को सरना स्थल के पास जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर व जिला उपाध्यक्ष मो खलील ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन व नगर निकाय चुनाव में विभिन्न पदों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, जो कोडरमा जिले में फरवरी के पहले सप्ताह में होने जा रहा है, उसे ऐतिहासिक बनाया जायेगा. यह पार्टी के लिए गौरव की बात है. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय, इस्लाम अंसारी, पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओणम प्रिया, पूर्व महिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, सचिव छोटू यादव, कोषाध्यक्ष अमर परमार, मो इसराइल, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक नवीन चंद्रवंशी, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधाकर यादव, हेमलाल प्रसाद यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव, अबरार अहमद, महिला संगठन सचिव पूजा देवी, संगीता देवी, धीरज राम, धर्मेंद्र यादव, नवाब अली, पूर्व जिला सचिव किसान मोर्चा रफीक आलम, रामप्रसाद सिंह अनिल वर्णवाल, मनोज सोनी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, चंद्रदेव यादव, गणेश राय, विश्वनाथ राय, सचिव अशरफ अल आदि मौजूद थे. इस दौरान मो अकलाख, समीर, अर्जुन, अफरीदी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >