कोडरमाः तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय की छात्राओं ने मानव भारती हेरिटेज स्कूल कैमूर (बिहार) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट के दौरान ग्रिज़ली विद्यालय की टीम ने अनुशासन, उत्कृष्ट टीमवर्क, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया.
कांस्य पदक विजेता टीम में आन्वी मोदी, आशिता सिन्हा, ऋद्धि, जोया खातून, यशश्वी प्रिया, आयुषी सिन्हा और अदिति कुमारी शामिल हैं. इस उपलब्धि में टीम के प्रशिक्षक अजीत यादव का विशेष योगदान रहा. उनके कुशल प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा से खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया.
विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता और प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि ग्रिज़ली विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है. हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, राज्य और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे.
विद्यालय परिवार की ओर से समन्वयक जितेंद्र कुमार चौधरी, विजय कुमार सिंह, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि, प्रशिक्षक अजीत यादव सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी.
