खो-खो में ग्रिजली विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 टीम ने हासिल किया कांस्य

सीबीएसई क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. विद्यालय में खुशी का माहौल है.

कोडरमा.तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने सीबीएसइ क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता का परिचय दिया. कठिन मुकाबलों के बीच टीम ने एकजुटता और सामूहिक प्रयास से प्रभावशाली प्रदर्शन किया.

कांस्य पदक जीतने वाली टीम में नितेश कुमार, रिंकल रॉय, विक्रम कुमार, विकास कुमार, शिवम कुमार, पीयूष रंजन, सोम राज पाल, हिमांशु कुमार, लक्ष्य राज, आदर्श कुमार, कौशल मंडल एवं आयुष कुमार शामिल थे. टीम के कोच सुनील कुमार साव एवं मैनेजर बॉबी आनंद ने खिलाड़ियों की तैयारी, रणनीति और प्रतियोगिता के दौरान मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

सीइओ प्रकाश गुप्ता व प्राचार्या अंजना कुमारी ने संयुक्त रूप से टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है.

विद्यालय की इस उपलब्धि पर समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नोगी, सुधांशु कुमार, एकता कुमारी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने खिलाड़ियों, कोच सुनील कुमार साव एवं मैनेजर बॉबी आनंद को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >