एनएसएस स्वयंसेवकों ने गौशाला में किया श्रमदान, गायों को खिलाया चारा

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्वयंसेवकों ने सात दिवसीय शिविर के दौरान गौशाला में श्रमदान कर गायों की सेवा की और स्वच्छता अभियान चलाया।

झुमरीतिलैया, कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1 के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने गौशाला में श्रमदान किया. पहले सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ रामकृष्ण प्रसाद, सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी समेत स्वयंसेवकों ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया.

इसके बाद स्वयंसेवक श्री कोडरमा गौशाला पहुंचे. यहां गायों और बछड़ों को हरा चारा, रोटी, केला और गुड़ खिलाया. इसके बाद स्वयंसेवकों ने गौशाला की साफ-सफाई कर श्रमदान किया. गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष सह महाविद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने स्वयंसेवकों के सेवा भाव की सराहना की और गौ सेवा से संबंधित योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि गौ सेवा करना जीवन का महान कार्य है.

इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन किया. शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने नृत्य, गीत आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में कोडरमा गौशाला समिति के प्रबंधक आनंद चंद्र, सचिव अरुण मोदी, कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल, लेखाकार अरुण बौद्ध, सुपरवाइजर गणनायक कुमार, मनोज चौबे, सहायक लेखाकार रौनक कुमार, महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी सुचित कुमार समेत सभी स्वयंसेवकों का योगदान रहा. संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >