मरकच्चो में ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण, जनभागीदारी पर जोर

मरकच्चो में ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। बीडीओ ने कहा कि योजना निर्माण में पारदर्शिता और जनभागीदारी का होना अनिवार्य है।

मरकच्चो: ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 के प्रभावी एवं सहभागी निर्माण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम के द्वितीय बैच का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का संचालन ब्लॉक रिसोर्स टीम द्वारा किया गया. टीम में शशि कुमार यादव प्रखंड समन्वयक, बादल दास सहायक अभियंता तथा नीता कुमारी मुखिया एवं मास्टर ट्रेनर शामिल थे.

प्रशिक्षण में मरकच्चो उत्तरी, मरकच्चो दक्षिणी, मरकच्चो मध्य, नावाडीह, डगरनवां, मूर्कमनाय, देवीपुर एवं कादोडीह ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों ने भाग लिया.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया, 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देश, ग्राम सभा की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, पंचायत उन्नति सूचकांक, विकास स्थिति रिपोर्ट, संसाधन मानचित्रण, विभिन्न विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर योजना प्रविष्टि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया.

बीडीओ हुलास महतो ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना स्थानीय आवश्यकताओं, जनभागीदारी एवं पारदर्शिता पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने सभी जीपीएफटी सदस्यों से ग्राम सभाओं को सक्रिय बनाते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी तैयार करने तथा पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अभ्यास, समूह चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. अंत में सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायतों में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने का आग्रह किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >