नवलशाही, कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र में नवयुवक श्रद्धा संघ की ओर से गणेश पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता ने किया. विशिष्ट अतिथि नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार, डोमचांच उपप्रमुख नेहा कुमारी और उप मुखिया शकुंतला देवी मौजूद थीं.
मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं. युवाओं की सक्रिय भागीदारी ऐसे आयोजनों को और भी सार्थक बनाती है.
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक श्रद्धा संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव शंकर साव, राजू मोदी, डॉ स्वप्न विश्वास, विजय शर्मा, रिंकू साव, राजेश साव, राजू साव, चरखु साव, मोहन कुमार, विजय ठाकुर, बिनोद साव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर गिरिधारी शर्मा, प्रकाश साव, कृष्णा कुमार, सुरेंद्र साव, उत्तम अग्रवाल, चंदन साव, कुलदीप दास, रंजीत राणा, बबलू राणा, पिंटू मोदी, बीरेंद्र मोदी आदि मौजूद थे.
