तिलैया डैम में 92 बैच के मित्रों ने किया सामूहिक भोज

सभी ने 34 वर्ष पुरानी यादों को साझा किया

झुमरीतिलैया . शहर के 92 लायन नामक मित्र समूह ने तिलैया डैम में पिकनिक का आनंद लिया. इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की. मित्र समूह के अनुसार, इस समूह की खासियत यह है कि सुख हो या दुख, एक आवाज पर सभी मित्र बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़े हो जाते हैं. तिलैया डैम में आयोजित सामूहिक भोज में झुमरीतिलैया ही नहीं, बल्कि झारखंड के विभिन्न जिलों और मुंबई, जयपुर, भीलवाड़ा, दरभंगा, रांची समेत देश के अन्य शहरों से भी मित्र पहुंचे. सभी ने 34 वर्ष पुरानी यादों को साझा किया और भावुक होकर बचपन के उन सुनहरे पलों को फिर से जिया. इस मित्र समूह में व्यवसायी, चिकित्सक, अभियंता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. कार्यक्रम में नवीन संतोष पहाड़ी, दिलीप वर्मा, रूपेश कुमार, पंकज भगत, सुनीत दारुका, विकास भदानी, राजा वर्मा, मुकेश लोहनी, बंटी जगनानी, अभिषेक भदानी, मनीष कंधवे, अरुण लाल, अजय शर्मा, पंकज जंतूल, राजू साव, संतोष गोस्वामी, आकाश दीप हिसारिया, राजू राजेश, लक्ष्मी नारायण, शत्रुंजय कुमार, रितेश दुग्गड़, राकेश कुमार, कुलजीत सिंह, शेखर राजीव मुटनेजा, प्रमोद कुमार, अमर वर्मा, मुरली मोदी, धीरेन्द्र सिन्हा, संतोष कुमार, सुदर्शन, राजन शुक्ला आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >