: गाजे बाजे के बीच किया नगर भ्रमण जयनगर. खरियोडीह पंचायत के बेरोगाई में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी भगवती सह हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण यज्ञाधीश बालमुकुंद पांडेय, आचार्य प्रदुमन शास्त्री, उपाचार्य कुणाल पांडेय व वैदिकाचार्य उज्ज्वल कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया. मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद झंडा के साथ लोगों ने गांव भ्रमण किया. इस दौरान जय श्रीराम, जय माता दी, जय बजरंगबली के जयघोष से पूजा गांव गूंजता रहा. झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, जिप सदस्य केदारनाथ यादव थे. मुख्य अतिथि अमित कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ करने से धर्म की रक्षा होती है. यज्ञाधीश बालमुकुंद पांडेय ने ग्राम वासियों को कहा है कि यज्ञ होने तक लोग सात्विक मन से यज्ञ का सफल संचालन करायें. मौके पर सांसद प्रतिनिधि किशोर यादव, स्थानीय मुखिया राजेंद्र यादव, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, उप मुखिया शिव शंकर यादव, शिक्षाविद मुश्ताक खान, रामदेव प्रसाद यादव, नीलकंठ वर्णवाल, समाजसेवी राम लखन यादव, बलराम यादव, विकास यादव, राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे. यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष रामजी यादव, उपाध्यक्ष सीताराम यादव, कोषाध्यक्ष दशरथ यादव, उप कोषाध्यक्ष उमेश यादव, जागेश्वर यादव, छात्रधारी यादव, दशरथ यादव, द्वारिका राणा, मथुरा राम, रामप्रवेश यादव, भागीरथ यादव, लक्ष्मण यादव, लक्ष्मण राणा, राजेंद्र यादव सहित सभी ग्रामीण लगे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
