10वीं के विद्यार्थियो को दी गयी भावभीनी विदाई

प्रखंड के तेतरौन चौक स्थित कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

जयनगर. प्रखंड के तेतरौन चौक स्थित कंपिटेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. इसके बाद विदाई पाने वाले छात्र-छात्राओं पियूष राणा, निवेद रंजन, आरिफ हुमारी, नाजमीन परवीन एवं प्रवीण डोली को मंच पर सम्मानित किया गया. सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. विद्यालय के निदेशक मो. सत्तार ने कहा बच्चे किसी भी विद्यालय की असली पहचान होते हैं, आज आप सभी एक नई उड़ान भरने जा रहे हैं, जीवन में चाहे जितनी भी ऊंचाइयां प्राप्त करें. प्राचार्य मकसूद अंसारी ने कहा आज का दिन हमारे लिए गर्व और भावनाओं का संगम है, आप सभी हमारे लिए सिर्फ विद्यार्थी नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा हैं, हमें विश्वास है कि आप जहां भी जाएंगे, विद्यालय का नाम रोशन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.साथ ही दसवीं की छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और उनके आत्मविश्वास, परिश्रम एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की गयी. समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किया. मौके पर उप प्राचार्य सुरेंद्र पांडेय, सहयोगी शिक्षक साद आलम, इम्तियाज अंसारी, उमेश यादव, शिवम मोदी, श्यामबली यादव, महानंद कुमार, परवेज अंसारी, अंजार अंसारी, संजीदा परवीन, अनिशा कुमारी, साबिजन प्रवीण ,सुमन कुमारी, बिंदिया कुमारी, शहाबुद्दीन अंसारी सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >