डोमचांच में प्रखंड प्रमुख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र भी बांटे

डोमचांच प्रखंड कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने ग्रामीणों के बीच जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

डोमचांच: प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने क्षेत्र के विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी.इस दौरान ग्रामीणों ने भूमि,आवास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रमाण-पत्र निर्गमन सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों से अवगत कराया.प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि, जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा, आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उन्हें कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.वहीं प्रखंड कार्यालय में आवासीय, जाति, आय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण-पत्र के निर्गमन एवं वितरण के लिए विशेष कैंप में प्रखंड प्रमुख ने कई लाभुकों के बीच आवासीय, जाति, आय एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र का वितरण किया.

उन्होंने कहा कि विशेष कैंप का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है.कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >