पत्नी से विवाद, पति ने किया आत्महत्या

थाना क्षेत्र के गूमो निवासी 45 वर्षीय विद्यापति पांडेय ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के गूमो निवासी 45 वर्षीय विद्यापति पांडेय ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को दिन के 10 बजे दुकान से घर लौटा था उसके बाद पत्नी से विवाद हुआ और उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी परिजनों को मिलने पर परिजन उसे आनन फानन में निजी क्लिनिक ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मृतक ने तीन शादियां की थी, जिसमें पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था तथा दूसरी पत्नी को उसने ही छोड़ दिया और तीसरे पत्नी के साथ रह रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >