कोडरमा. रांची में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य महासचिव निखिल मंडल ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष मैनेजर सिंह ने किया. बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा की गयी. पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल पर विचार-विमर्श किया.
दिवंगत बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
बैठक में मिथिलेश कुमार, जितेंद्र दुबे, कमलेश्वर पांडेय, उमाचरण साहू सहित कोडरमा से प्रद्युम्न त्रिपाठी, कंचनलता, हरिद्वार महतो, अमित महतो, अर्जुन सिंह मुंडा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे. सभा के समापन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पितामह के रूप में उल्लेखित दिवंगत बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
