झुमरीतिलैया: श्याम भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

श्री श्याम शरण में आ जा रे के तत्वावधान में झुमरीतिलैया में 54वां मासिक अरदास कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ. बाबा श्याम के दरबार में अखंड ज्योत के सान्निध्य में भजन संध्या ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया.

झुमरीतिलैया. श्री श्याम शरण में आ जा रे के तत्वावधान में 54वां मासिक अरदास कीर्तन पीजी विराज होटल के समीप कैलाश अग्रवाल व मनीष अग्रवाल के निवास पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया और अखंड ज्योत के सान्निध्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य अनिल मिश्रा ने पूजा-अर्चना के साथ की. यजमान के रूप में सुवीता-मनीष अग्रवाल शामिल हुए, जबकि हार्दिक लड्डा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. धनबाद से आये भजन गायक पंकज शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा.

रवि दाहिमा, हार्दिक लड्डा, यश दाहिमा, सीमा सहल और संगीता जेठवा ने बाबा श्याम, वीर हनुमान, भोले शंकर, माता दुर्गा और राजस्थान के त्रिदेव पर आधारित भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया. इस दौरान श्याम प्रेमी ममता नरेडी का जन्मदिन भी मनाया गया. कार्यक्रम में मनोज लड्डा, संतोष लड्डा, संजय नरेडी, अरविंद चौधरी, पप्पू सिंह, विवेक सहल, संजीव पिलानिया, आयुष पोद्दार, अजय शर्मा, संजय खेमानी, संतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमित संघई, अंकित वर्मा, संतोष सिंह, किशन संघई, उमाशंकर जगनानी, जितेंद्र टिबड़ेवाल, दीपेश जेठवा, अन्नू कुमारी, उर्मिला अग्रवाल और दीपिका अग्रवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >