डीइओ ने अभिभावकों से किया सीधा संवाद

सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक

सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक झुमरीतिलैया. सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम थे. बैठक प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह, विद्यालय अध्यक्ष रामाधार सिंह तथा विद्यालय प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह की देखरेख में हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवं मेधावी छात्राओं को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं छात्राओं द्वारा तैयार की गयी हस्तकला एवं शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया. इस अवसर पर सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेकर समाज सुधार का संकल्प भी लिया. संचालन निर्भय मिश्रा ने किया. बैठक में शिक्षिका रीना सिंह, प्रियंका कुमारी, वर्षा रानी, ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, शिक्षक सज्जन कुमार, दिनेश कुमार सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश विमल, पंकज दुबे, रंजीत कुमार, उज्ज्वल कुमार, राज गौतम, अनमोल कुमार आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रीना सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >