कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल होने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई.

डोमचांच. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रखंड कमेटी का गठन पर्यवेक्षक चंद्र भूषण प्रसाद साव के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान कहा गया कि संविधान बचाओ रैली रांची में छह मई को होने वाली है, जिसमें डोमचांच प्रखंड से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, नगर अध्यक्ष राजू सिंह, सेवा दल के जिलाध्यक्ष सदानंद पांडेय, उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, गीता देवी, रफीक मियां, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, रोहित गोस्वामी, गणेश पांडेय, विकास सिन्हा, महाप्रसाद गोस्वामी, मन्नालाल, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, कैलाश हजाम, रणधीर चंद्र रावत, दिलीप राम, कमरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.

सड़क किनारे सूखे पेड दुर्घटना को दे रहे हैं आमंत्रण

मरकच्चो. बरियारडीह एवं कोड़रमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे खड़े सूखे पेड़ घटना को आमंत्रण दे रहे हैं. सड़क के दोनों तरफ जहां सैकड़ों की संख्या में हरे पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ एवं यात्रा को मनोरम बनाते हैं, वहीं इन वृक्षों के बीच कई शीशम एवं अन्य वृक्ष सूख कर गिरने के कगार पर हैं, जिसके कारण किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता. इस सड़क के दोनों तरफ दर्जनों की संख्या में पेड़ कई वर्षों से सूख कर सड़ने लगे हैं. कई वृक्षों की डालियां सड़ कर आंधी की भेंट चढ़ चुकी हैं. कुछ माह पूर्व एक पेड़ की टहनी वाहन पर गिरने से उसमें बैठे बीडीओ, सीओ, बीपीओ समेत पांच लोगों की जान बाल-बाल बची थी. प्रत्येक दिन इस रास्ते से होकर हजारों की संख्या में गाड़ियां गुजरती हैं. लोगों ने कई बार वन विभाग व जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन पेड़ को हटाने का कोई प्रयास अभी तक संभव नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >