कोडरमा में महिला का सिर कटा शव बरामद

होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप शव मिलने से सनसनी

वारदात. होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप शव मिलने से सनसनी कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत होली फैमिली हॉस्पिटल के समीप सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ. सिर कटा शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. जानकारी के अनुसार, जेजे कॉलेज के कुछ कर्मी सोमवार की दोपहर चाय पीने के लिए होली फैमिली के समीप स्थित दुकान में गये थे. इसी दौरान उन्हें कुछ बदबू महसूस हुआ. उन्होंने आसपास खोजबीन की, तो पाया कि चाय की दुकान से सटे बाउंड्री वॉल के अंदर बिना सिर के एक शव पड़ा हुआ है. ऐसे में इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गयी. देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गये. सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त में जुट गयी. शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शव कई दिनों से उक्त स्थान पर पड़ा हुआ था. उसमें कीड़े तक पड़ गये थे और काफी दुर्गंध भी आ रही थी. कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने बताया कि शव का सिर नहीं हो पाने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल कोडरमा थाना में किसी भी महिला या पुरुष के लापता संबंधित कोई मामला दर्ज नहीं है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही आसपास के थानों में इसकी सूचना देकर पहचान की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >