नीट परीक्षा को लेकर डीसी-एसपी ने सेंटरों का किया निरीक्षण

स्वच्छता, सीसीटीवी व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

स्वच्छता, सीसीटीवी व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देशझुमरीतिलैया. आगामी चार मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी माहौल देने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अनुमंडल दंडाधिकारी पुनम कुजूर, सीओ हलधर कुमार सेठी, डीएसपी दिवाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सीडी स्कूल व डीएवी पब्लिक स्कूल का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा, समुचित विद्युत व्यवस्था, पेयजल व शौचालय की सफाई सुनिश्चित की जाये. यह भी बताया गया कि एक कक्षा में अधिकतम 24 परीक्षार्थी ही बैठेंगे.

पहलगाम की घटना के विरोध में कैंडल मार्च

जयनगर. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार की देर संध्या जयनगर थाना से लेकर पेठियाबागी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. इस दौरान लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये. कैंडल मार्च पेठियाबागी चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया, जहां एक मिनट का मौन रखा गया. मार्च में कौशर खान, पवन सिंह, देवनारायण यादव, अरमान खान, सुनील सिंह, तस्सवर खान, सरवर खान, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, राम कुमार, शिव शंकर वर्णवाल, कैलाश प्रसाद, पप्पूसिंह, सरोज सोनी, निसार खान, विनोद गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >