डीएवी के विद्यार्थियों ने किया केटीपीएस का भ्रमण

डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने केटीपीएस का शैक्षणिक परिभ्रमण किया.

28कोडपी1विद्यार्थियों को जानकारी देते अधिकारी. प्रतिनिधि कोडरमा. डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने केटीपीएस का शैक्षणिक परिभ्रमण किया. इस दौरान छात्रों को पावर स्टेशन के विभिन्न विभागों का दौरा कराया गया, जहां उन्हें बिजली उत्पादन की जटिल प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी. उन्होंने कोयले तथा शौर्य ऊर्जा से बिजली बनने तक की पूरी प्रक्रिया को देखा, जिसमें बॉयलर, टरबाइन तथा जनरेटर जैसे महत्वपूर्ण खंड शामिल थे. डीजीएम आलोक कुमार के संपूर्ण मार्गदर्शन में परियोजना प्रमुख और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के माध्यम से, छात्रों ने परिचालन पहलुओं को समझा. अधिकारियों ने छात्रों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपनायी जाने वाली नवीनतम तकनीकों और ऊर्जा दक्षता के महत्त्व के बारे में भी बताया. विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह नें इस शैक्षाणिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि यह शैक्षिक भ्रमण एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण अनुभव है. उन्होंने डीवीसी कोडरमा के प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि आपने छात्रों को शिक्षित करने के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया. शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों के दिशा निर्देशन में विद्यालय के शिक्षक राय राकेश, सत्य प्रकाश तिवारी, अंजलि कुमारी, सोनल केशरी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >