कोडरमा . डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया ने अपना 34वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा एवं तिलक विधि के साथ हई. स्थापना दिवस पर हवन का आयोजन किया गया. इसके बाद प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, संजीवन सिंह परमार, कमलजीत सिंह परमार, वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह तथा जयदेव आचार्या ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छात्रा नायशा, अनन्या, अंकिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. नव्या, सभ्यता, साक्षी राज, दृष्णा, समृद्धि एवं असफिया द्वारा वैदिक मंत्र व गणेश वंदना पर प्रस्तुत समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आकृति, अदिति, सृष्टि, नैंसी एवं वैष्णवी ने भांगड़ा की प्रस्तुति देकर सभागार में उल्लास का संचार किया. प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि डीएवी केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने वाला शिक्षण संस्थान है. संचालन आराध्या सिंह व आकृति सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक कुमार सतीश सिंह ने किया. इससे पूर्व प्राचार्य श्री सिंह ने मुख्य अतिथि संजीवन सिंह परमार एवं कमलजीत सिंह परमार को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
