जयनगर: डीवीसी केटीपीएस के सीएसआर की ओर से कंद्रपडीह पंचायत भवन में सामान्य स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य जल जमीन व वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम और इसके प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना था. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक फ्रांसिस हेब्रम मौजूद थे.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन का सबसे बड़ा धन है. जागरूक व सतर्क रहे और रोगों से बचाव करें. स्वस्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और चिकित्सकों से सलाह लें.
मौके पर डॉ परमवीर कुमार, शिल्पी हलधर ने स्वास्थ्य की रक्षा सुरक्षा के उपाय की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, कौशिक राय, अनुपम तिवारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
