कांग्रेस की बैठक 20 को

बताया कि बैठक में नगर पर्षद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति तय की जायेगी.

कोडरमा. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जिला कांग्रेस पॉलिटिक्ल अफेयर्स कमेटी की बैठक 20 जनवरी को दोपहर दो बजे से साहू धर्मशाला झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड में होगी. यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने दी. बताया कि इसमें नगर पर्षद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रणनीति तय की जायेगी. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद भी भाग लेंगे. वहीं दूसरी बैठक प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा नवनियुक्त प्रभारियों के साथ होगी.

संघ ने की सामाजिक सदभाव बैठक

जयनगर. प्रखंड के पावर हाउस डंडाडीह एक्सीडेंट पब्लिक स्कूल में संघ की सामाजिक सद्भाव की बैठक आयोजित की गयी. मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह मनोज कुमार राणा ने कहा कि सभी हिंदू भाई सहोदर भाई हैं, समाज में सभी मिलजुलकर कार्य करें. आज समाज में धर्मांतरण बहुत बड़ी समस्या है, इसे मिलकर समाप्त करना है. उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन – सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से अपने समाज में परिवर्तन लाना है और हिंदू भाव जागृत करना है. मौके पर जिला कार्यवाह मुकेश राणा, खंड कार्यवाह सुनील कुमार यादव, सकलदेव राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >