: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया सजग कोडरमा बाजार. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में कोडरमा परिसदन में हुई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मणि शंकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित नहीं रहे, इसके लिये नियुक्त बीएलए को अपने-अपने बूथों पर पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए. कोडरमा संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व पूरी मजबूती के साथ जिला इकाई के साथ खड़ा रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित कर आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा. जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जायेंगी. साथ ही कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाने का भी निर्णय लिया गया. संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी विनोद कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को और मजबूत बनाने की आवश्यकता बतायी. बैठक को गिरिडीह जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया. बैठक का संचालन जिला सचिव सह पूर्व जिला प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया. मौके पर डॉक्टर प्रकाश, निर्मल कुमार ओझा, आशीष कुमार पांडेय, उमेश साहू, अज्जू सिंह, दशरथ पासवान, चंद्रभूषण साहू, आनंद कुमार मेहता, अनिल दास, मालती चंद्रा, अनिल यादव, प्रभात कुमार राम, पवन कुमार सिंह, पप्पू कुमार दास, रामेश्वर यादव, मोहम्मद कासिम, अजय कृष्णा, नवनीत ओझा, प्रदीप सिंह, प्रमोद वर्णवाल, विजय प्रसाद सिंह, क्युमउद्दीन, राजू सिंह, संजय सेठ, सुभाष सिंह यादव, बेबी सिन्हा, पुष्पा देवी, मोहम्मद अंसार, गणेश स्वर्णकार, अरविंद सेठ, प्रदीप सिंह, भागीरथ पासवान, फहीम खान, नसीम अख्तर, धर्मेंद्र राम, राम लखन पासवान, रफीक मियां, असगर अली, सुनील कुमार, एतवारी वर्मा, मनोज कुमार राम, सोनू वारसी, गुलाम सरवर, गुलजार, सरोज मेहता, सत्येंद्र साव, फैयाज केसर, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव कुमार रवि ने किया.
कांग्रेस को संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है : मणिशंकर
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया सजग
