कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत 100 एमटी और 500 एमटी क्षमता वाले पूर्ण गोदामों का हैंडओवर शीघ्र पूरा करने को कहा. साथ ही 2023-24 व 2024-25 के निर्माणाधीन गोदामों में आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य पुनः शुरू कराने तथा 2026-27 में 500 एमटी क्षमता के नये गोदाम निर्माण की तैयारी करने का निर्देश दिया. डीसी ने वर्ल्ड्स लार्जेस्ट ग्रेन स्टोरेज प्लान इन को-ऑपरेटिव सेक्टर योजना के कार्यों को जल्द पूरा करने और एमपैक्स को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. आपूर्ति विभाग की समीक्षा में खाद्यान्न वितरण, मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों के निरीक्षण तथा सोना-सोबरन योजना के लाभुकों तक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिये गये.
पूर्ण गोदामों का हैंडओवर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें: डीसी
सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक
