समिति का गठन, गिरधारी लाल बने अध्यक्ष

श्री हरि ओम जनकल्याण संकीर्तन समिति, शिव शक्ति धाम नावाडीह का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ.

डोमचांच. श्री हरि ओम जनकल्याण संकीर्तन समिति, शिव शक्ति धाम नावाडीह का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ. इस निमित हुई बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की. इसमें अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी गिरधारी लाल मेहता का चयन किया गया. उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मेहता, सभापति हेमलाल मेहता, उप सभापति प्रकाश चौधरी, मंत्री लक्ष्मण मेहता, उप मंत्री शिव कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कृष्णा नाथ गोस्वामी, अंकेक्षक डॉ दिलीप कुमार, संगठन मंत्री हेमलाल गोस्वामी बनाये गये. मंत्री तुलसी कुमार मेहता, श्रीकांत मेहता, अरविंद कुमार, राजकुमार, अनंत मेहता, दिगंबर मेहता, राम विलास शर्मा, लक्ष्मण मेहता, घनश्याम मेहता, नंद किशोर मेहता, पिंटू मेहता, नुनमन मेहता, रामनारायण मेहता, सुरेंद्र मेहता, लालजीत मेहता, रीतलाल मेहता, उमेश मेहता, शंभु मेहता, प्रकाश विश्वकर्मा, श्रवण कुमार, इंद्रदेव मोदी, बाबूलाल मेहता, जयराम मेहता, जीवन कुमार सेन आदि होंगे.

उमराह के लिए पिपचो से जत्था रवाना

जयनगर . प्रखंड के पिपचो से आठ श्रद्धालुओं का एक जत्था पवित्र उमराह यात्रा के लिए सऊदी अरब के मक्का और मदीना के लिए रवाना हुआ. उमराह पर जाने वालों में मकबूल अंसारी, नूरजहां खातून, अब्दुल जब्बार अंसारी, हकीम मियां, आसमा खातून, शहनाज खातून, इस्माइल अंसारी एवं जनबा खातून शामिल हैं. रवाना होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कारी सुलेमान ने कहा कि उमराह की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है. हाफिज सद्दाम ने कहा मक्का और मदीना की पवित्र फिजाओं में की गयी दुआएं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और वतन के लिए होनी चाहिए. मौके पर अजहरी उमराह ग्रुप से मोहम्मद मेराज, जमाल अंसारी नवाब अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >