: मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय डोमचांच. सपही के मारा माको पहाड़ स्थित मंदिर परिसर में गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पारहो मुखिया दिनेश यादव ने की. बैठक में मंदिर परिसर के विकास को लेकर 13 सदस्यीय टीम का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय व पानी की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा यात्री शेड का निर्माण कराया जायेगा. ग्रामीणों ने डीप बोरिंग, पार्क व चैकडैम निर्माण कराने का भी निर्णय लिया. मौके पर कैलाश यादव, सुधीर यादव, सुरेश यादव, किशोर यादव, शंकर ठाकुर, त्रिवेणी यादव, राजू यादव ,राजकुमार यादव, गुल्लू यादव सहित अन्य मौजूद थे.
मंदिर परिसर में विकास कार्यों को लेकर बनी कमेटी
मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय
