कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न, शिक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन

झुमरीतिलैया के कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन हुआ। डॉ नीरा यादव ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा।

झुमरीतिलैया: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का समापन हो गया. समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव, विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, हजारीबाग विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह तथा जमशेदपुर के सह विभाग प्रमुख बिरेंन नाथ टुडू उपस्थित थे.

प्राचार्य आनंद मोहन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा के इस मंदिर में शिक्षा से जुड़े लोग ही वक्ता और श्रोता दोनों हैं. प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने विद्या भारती की शिक्षा योजना और उसके उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी. मुख्य अतिथि डॉ नीरा यादव ने कहा कि शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने जो सेवा का दायित्व लिया है, वह समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी है.

उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी का निर्माण करने और समाज को सही दिशा देने का कार्य आसान नहीं है. इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों का आभार जताया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जाये, जो उनके साथ-साथ समाज और राष्ट्र के लिए भी उपयोगी साबित हो.

विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और पूर्व छात्र परिषद की ओर से प्रधानाचार्यों को स्मृति-भेंट प्रदान की. कार्यक्रम का संचालन धनबाद विभाग के विभाग प्रमुख नीरज लाल ने किया.

मौके पर पंकज सिंह, डॉ मीनाक्षी, अंकित गुप्ता, लखन सिंह, अनिमेश यादव, रितेश सिंह, सूरज सौरव, विकाश जैन, विनीत संघई, पंकज शर्मा, हर्ष शर्मा, अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश सिन्हा, रमेश कुमार, विवेक नयन पांडेय, तुलसी कुमार ठाकुर, मनोज भारद्वाज, धनंजय कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार आदि शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज सिंह, मिनी हिसारिया, डॉ मीनाक्षी, आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, प्रणव प्रभास, प्रभात सौरव, उमाशंकर कुमार, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, विक्रम कुमार, धीरज कुमार पांडे, पवन शर्मा, जितेश महतो, कुमार मुरलीधर, विजय कुमार तिवारी, रंजीत कुमार, अनिकेत कुमार, गौरव पांडे, पवन कुमार, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, अर्चना सिन्हा, चंद्रकावेरी निहाल, नीलम कुमारी, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी, रीतिका कुमारी, आराध्या सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >