स्किल डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन

मरकच्चो में नए स्किल डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन हुआ। यहाँ छात्र 10वीं और 12वीं की पढ़ाई एनआईओएस के माध्यम से कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल।


मरकच्चो. प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरकच्चो थाना भवन के समीप स्किल डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने किया. उनके साथ जेएमएम नेता मो. खलील व मुखिया रंजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

सेंटर के संचालक आलोक दास ने बताया कि यहां राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई और नामांकन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. एनआईओएस मुख्य रूप से माध्यमिक (10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) स्तर की ओपन एवं डिस्टेंस शिक्षा प्रदान करता है.

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिक्षा केंद्र उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं, जो किसी कारणवश नियमित विद्यालय में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने युवाओं से शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajesh

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >