जयनगर: प्रखंड के गडियाई बिरहोर टोला में बसे बिरहोरों से अंचलाधिकारी सारांश जैन ने मुलाकात की और उनकी प्रमाण पत्र, वोटर लिस्ट तथा एसआईआर फेज टू के अलावे अन्य समस्याओं से अवगत हुए.
उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का एक एक का समाधान किया जाएगा. बिरहोर समुदाय को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी. इस दौरान कई लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उसका निष्पादन किया गया. मौके पर कई अंचल कर्मी व बिरहोर मौजूद थे.
