सतगावां . कलीडीह हलकुशा में श्री श्री 1008 सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण के पश्चात आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर भ्रमण दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कलीडीह चौक, मटूकडीह, कलीडीह पेट्रोल पंप, पचमोह और मिडिल स्कूल होते हुए टेहरो तक किया गया. इसके पश्चात भ्रमण दल मंदिर प्रांगण लौटा, जहां विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया. महायज्ञ का आयोजन 19 से 27 मार्च तक किया जायेगा. यज्ञाचार्य के रूप में वाराणसी के पंडित लखन पांडेय मौजूद रहेंगे. कथा प्रवाचिका कनक पांडेय अमृतमयी वाणी से भक्तों को राम कथा का रसपान करायेंगी. यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक दीपेश अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए मेले में विशेष इंतजाम किये गये हैं. मौके पर धनंजय यादव, प्रदीप यादव, अमित यादव, कृष्णनंदन चौरसिया, अनिल चौरसिया, उमेश चौरसिया, रामबिलास चौरसिया, दीपेश वर्णवाल, आनंद गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप यादव, सतीश विश्वकर्मा, सत्यम चौरसिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
महायज्ञ को लेकर नगर भ्रमण व ध्वजारोहण
नगर भ्रमण दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कलीडीह चौक, मटूकडीह, कलीडीह पेट्रोल पंप, पचमोह और मिडिल स्कूल होते हुए टेहरो तक किया गया.
