झुमरीतिलैया, कोडरमा : मारवाड़ी युवा मंच और प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बच्चों के लिए बाल कांवर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. यात्रा दोपहर 3 बजे चांडक कैंपस स्थित श्री राम जानकी मंदिर से शुरू होगी और शीतला माता मंदिर, अड्डी बंगला पहुंचकर संपन्न होगी.
यात्रा में 100 से अधिक बच्चे नन्हे कांवरियों के रूप में शामिल होंगे. आयोजकों के अनुसार बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.
आयोजकों ने सदस्यों और शहरवासियों से पदयात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने और व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की है. बाल कांवर पदयात्रा का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक आस्था, संस्कार और सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है.
