जयनगर: कोडरमा के जयनगर प्रखंड झामुमो की बैठक शनिवार को जयनगर पश्चिमी पंचायत भवन में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि संचालन केंद्रीय समिति सदस्य इस्लाम अंसारी ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव मौजूद रहे.
केंद्र सरकार पर लगाया झारखंड की उपेक्षा का आरोप
बैठक को संबोधित करते हुए जानकी यादव ने कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाले प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की जनता को छल रही है और राज्य के प्रति उसकी मंशा स्पष्ट नहीं है.
उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर और सुचारू रूप से काम कर रही है. मुख्यमंत्री जनहित में आवश्यक फैसले ले रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर लोगों को धरना-प्रदर्शन की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा
बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गयी. नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया.
मौके पर महेश यादव, शमशुल अंसारी, एकराम खान, सुरेश प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, रामकृष्ण यादव, अजय यादव, विवेक गुप्ता, जगरनाथ पासवान, डेगलाल चौधरी, रेणु देवी, संजय पांडेय, रामप्रसाद सिंह, दशरथ राणा, त्रिवेणी पांडेय, अजीत चौधरी, श्यामसुंदर यादव, रामशरण यादव, ईश्वर यादव, तसलीम अंसारी, द्वारिका यादव, सुभाष यादव, इसराफील अंसारी, राजेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
