बिजली चोरी के आरोप में 12 लोगों पर केस दर्ज

कनीय विद्युत अभियंता उज्ज्वल कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया.

जयनगर. बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर कनीय विद्युत अभियंता उज्ज्वल कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्युत चोरी करते पाये गये 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया गया़ इसमें हसबुल खान थाना मोहल्ला पर 9975 रुपये, आनंद कुमार सिंह एवं रीता देवी मोदी मोहल्ला दोनों पर 5985 रुपये, शंकर सिंह सोनार मोहल्ला पर 11970 रुपये, संदीप सिंह हाई स्कूल रोड पर 11970 रुपये, आसिफ खान, सहानी खातून, मो इस्लाम गोपालडीह पर 14962 रुपये, सितारा खातून गोपालडीह पर 16615 रुपये, सकलदेव कुमार एवं कुलदीप पंडित पेठियाबागी दोनों पर 5985 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. मौके पर मानव बल कर्मी पवन कुमार, सौरभ कुमार, राजेश बेलदार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.