कोडरमा: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत पूर्व की निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई के लिए शनिवार को कोडरमा प्रखंड के गझंडी पंचायत समेत अन्य पंचायतों में विशेष कैंप लगाया गया. कैंप में नोटिस प्राप्त नो-मैपिंग मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया गया.
कैंप में संबंधित मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए. अधिकारियों ने प्रस्तुत दस्तावेजों की नियमानुसार जांच की और सही पाए जाने पर संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की कार्रवाई की गयी.
डीसी ने कैंप का किया निरीक्षण
डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने विशेष कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच करते हुए मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने प्रक्रिया के दौरान नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: गरीबों के मसीहा नागेश्वर यादव को पुण्यतिथि पर किया याद, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
एसडीओ ने दस्तावेजों की जांच की
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ निर्मल सोरेन ने कैंप में मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की. जांच में दस्तावेज सही पाए जाने के बाद संबंधित मतदाताओं की मैपिंग की गयी.
कैंप के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ और संबंधित कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित हों.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: दनुवा घाटी में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल
