सेक्रेड हार्ट में सम्मानित किये गये मेधावी विद्यार्थी

मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में गुरुवार को समारोह आयोजित कर सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर निदेशक प्रमोद कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और कहा कि परीक्षा का यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और जीवन में कभी भी हार न मानने की सीख दी. उन्होंने बच्चों को भविष्य में इससे भी बेहतर अंक लाने के लिए प्रेरित किया. छात्रों और अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में बेहतर विकल्प है. प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में आनंदित कुमारी स्कूल टॉपर रही, जबकि सृष्टि मिश्रा और उज्ज्वल शर्मा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे. इसके अलावा अनुकल्प कुमार, आर्ची कुमारी, सौम्या कुमारी, आदित्य राज, राजा बाबू गौतम और शिवम कुमार ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया, जबकि 12वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ कुमार, अंशिका सिंह, समृद्धि जायसवाल, साकेत कुमार और आदर्श नितेश चंद्रा ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का मान बढ़ाया. मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से ट्रॉफी, मोमेंटो और उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया.उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता परवीन, सत्येंद्र कुमार सिंह, चंदन पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

..डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

पुल के नीचे गिरी मिली बाइक, घायल युवक की मौत

अवैध अंग्रेजी शराब लोड पिकअप वाहन जब्त, तीन गिरफ्तार8कोडपी17गिरफ्तार आरोपी.8कोडपी18जप्त एक्सयूवी वाहन.8कोडपी19जप्त पिकअप वाहन.------------------पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी में लगाया था पुलिस का स्टिकर---------------------प्रतिनिधिकोडरमा बाजार. जिले की पुलिस टीम ने झुमरी तिलैया से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब की खेप को पिकअप वाहन से बरामद किया. कोडरमा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. पुलिस ने मौके से चालक कुलदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया. वाहन से गॉड फादर ब्रांड के 150 पेटी केन बियर, किंग फिशर ब्रांड का 650 एमएल का एक पेटी बियर और मैजिक मोमेंट वोदका 750 एमएल की 5 पेटी जब्त की गयी. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे सुरक्षित सीमा पार कराने के लिए एक एक्सयूवी वाहन भी साथ चल रहा था.पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस एक्सयूवी को भी जब्त किया और उसमें सवार उत्तरप्रदेश निवासी सतीश राय तथा बिहार नालंदा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक्सयूवी पर पुलिस का स्टिकर और उत्तरप्रदेश का नम्बर प्लेट लगाया था.पुलिस ने बताया कि यह शराब झुमरी तिलैया से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही थी. पूरे मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर जारी है. इस कार्रवाई से पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी बल्कि तस्करों की चालाकी को भी विफल कर दिया.